फरीदाबाद में जहाँ मिला 360 किलो विस्फोटक, वहाँ की मस्जिद के इमाम को भी ले गई पुलिस: आतंकी मुजम्मिल से पहचान होने का दावा

हरियाणा के फरीदाबाद में आंतकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डॉ. आदिल अहमद के घर से 360 किलोग्राम विस्फोटक और हथियार बरामद किए। ये कार्रवाई आतंकी मुजम्मिल की निशानदेही पर की गई। अब मुजम्मिल से पूछताछ में ही मस्जिद के इमाम का भी नाम आया है, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमाम को गिरफ्तार करने की जानकारी खुद इमाम की बीवी ने दी है। बीवी ने बताया कि 35 साल के इमाम को पुलिस उठाकर ले गई है। बीवी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्हें क्यों ले गई है। पुलिस पहले कभी हमारे पास नहीं आई।” यह भी कहा कि उसका शौहर पिछले 10 साल मस्जिद में इमाम है।

इमाम की बीवी ने आतंकी मुजम्मिल के बारे में भी बोलते हुए कहा कि मुजम्मिल जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और वह हर दिन मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था। वहीं पुलिस का कहना है कि ये हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन है। बता दें कि डॉक्टर आदिल अहमद, इमाम और आतंकी मुजम्मिल पुलिस गिरफ्त में हैं।