दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने बताया कि ये धमाका ये ह्यूंडई आई-20 कार में हुआ। गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इन्चार्ज से भी बात की है। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की है। साथ ही वो घटनास्थल का भी दौरा कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah meets the people injured in the blast, at Lok Nayak Hospital. pic.twitter.com/IMPj2c77rv
— ANI (@ANI) November 10, 2025
लाल किला के सामने हुए ब्लास्ट पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “आज (10 नवंबर 2025) शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक ह्यूंडई i20 कार में धमाका हुआ। इससे कुछ पैदल चलने वाले लोग घायल हुए और कई गाड़ियाँ खराब हो गईं। शुरुआती खबरों के मुताबिक कुछ लोगों की जान भी गई है। धमाके की सूचना मिलते ही 10 मिनट में दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुँच गईं। अब NSG, NIA और FSL की टीमें पूरी जाँच कर रही हैं।”
#WATCH | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah says "This evening, around 7 pm, a blast occurred in a Hyundai i20 car at the Subhash Marg traffic signal near the Red Fort in Delhi. The blast injured some pedestrians and damaged some vehicles.… pic.twitter.com/BfRei3r3tx
— ANI (@ANI) November 10, 2025
उन्होंने आगे कहा, “आसपास के सभी CCTV कैमरे चेक करने के आदेश दे दिए हैं। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात की है। दोनों मौके पर मौजूद हैं। हम हर तरह की संभावना पर जाँच कर रहे हैं। पूरी गहराई से जाँच होगी और जल्द ही सच सबके सामने आएगा। मैं थोड़ी देर में मौके पर जा रहा हूँ और अस्पताल भी जाऊँगा।”
पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी। उन्होंने ट्वीट कर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है।
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
बता दें कि दिल्ली के लाल किला के सामने हुए ब्लास्ट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। ये आतंकी हमला माना जा रहा है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है।

