दिल्ली के लाल किला के सामने हुए धमाके का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक आईईडी ब्लास्ट था, जो इको वैन के जरिए किया गया। इस धमाके से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
#BreakingNews | Delhi Red Fort blast was a terror attack, it is being looked as an IED blast; One suspect in police custody: Sources#Exclusive inputs: @manojkumargupta @Arunima24 shares all the details#Delhi #DelhiBlast #RedFort | @AnchorAnandN @_anshuls pic.twitter.com/JOHCNhZ8nb
— News18 (@CNNnews18) November 10, 2025
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीष गोलचा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि एक कार बहुत धीमी गति से आकर रुकी और उसमें धमाका हुआ। ये धमाका करीब 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ।
#WATCH | Delhi: Delhi Police Commissioner Satish Golcha says, "Today at around 6.52 pm, a slow-moving vehicle stopped at the red light. An explosion happened in that vehicle, and due to the explosion, nearby vehicles were also damaged. All agencies, FSL, NIA, are here… Some… pic.twitter.com/uIt7NRziur
— ANI (@ANI) November 10, 2025
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धमाके के कारण पास में खड़ी बाकी गाड़ियों में भी आग लग गई। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा, “FSL, NIA समेत सभी जाँच एजेंसिया घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। कुछ लोगों की मौत हुई हैं और कुछ घायल भी हुए हैं। घटना को आँका जा रहा है। गृह मंत्री ने भी पुलिस को लगातार अपडेट देने के लिए कॉल किया था।”
पीएम मोदी ने गृहमंत्री से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बम धमाके की घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से घटना की अपडेट ली।
बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे पुरानी दिल्ली इलाके को हिला कर रख दिया। इस भीषण धमाके में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।
अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। धमाके के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। धमाके के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालाँकि, पुलिस ने आतंकी साजिश के एंगल को नकारा है।
देश में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल के बीच दिल्ली में बम धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई ब्लॉक दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद लगी आग ने पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना देश की राजधानी के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक में हुई है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शाम 6 बजे के बाद उन्हें धमाके जैसी आवाजें सुनाई देने की कई कॉल्स मिलीं। कुछ ही मिनटों में 7 दमकल गाड़ियाँ और एंबुलेंस मौके पर पहुँच गईं। घटनास्थल से आए वीडियो में काले धुएँ के बड़े-बड़े गुबार आसमान में उठते दिखाई दे रहे हैं, जबकि लोग दहशत में इलाके से भागते नजर आए।
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट एक खड़ी कार से हुआ था। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब हाल के दिनों में मिली खुफिया सूचनाओं के चलते दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बीते दो दिनों में कश्मीर से फरीदाबाद तक कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से हजारों किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनका संबंध ISIS और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से हो सकता है।

