‘बहन%@# अपना तो दौर आएगा’ : महिला एंकर्स का नाम लेकर News Pinch वाले अभिनव पांडे ने दी थीं गालियाँ, Video वायरल हुई तो बोले- मैं माफी माँगता हूँ

पिछले दिनों न्यूज पिंच नामक चैनल के संस्थापक और पत्रकार अभिनव पांडेय की एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में अभिनव पांडे अपने चैनल पर चित्रा त्रिपाठी और रुबिका लियाकत के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है, इतना ही नहीं वह माँ-बहन की गालियाँ देते हुए भी दिख रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे अभिनव का माफी वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अभिनव ने अपनी गालियों के लिए सार्वजनिक रुप से माफी माँगी है।

वीडियो में अभिनव कह रहा है, “मा&*!*% ये एंकर भो@% के हमारा ही तो लिखा पढ़ते थे, जब मैं ABP news में काम करता था तो देखता था ये रूबिका चित्रा त्रिपाठी इन सब का समय चल रहा है, तो ब@&*द हमारा तो दौर आएगा, ये साले अनपढ़ गवार जाहिल ब*@&*, जब इनकी इतनी पूछ है तो हमारा तो दौर आएगा।” अभिनव ने कहा इन्हें मूर्गा लड़वाने के अलावा कुछ नहीं आता।

इस वीडियो के वायरल होते ही अभिनव के प्रति लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर बाहर आने लगा और वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगे, जिसके बाद अब अभिनव का नयी वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनव कह रहा है, “वो वीडियो सही वीडियो है, AI या फेक वीडियो नहीं है। मैं ऐसा कह सकता था और बहुत सारे लोग ये मान जाते। वीडियो में जिन शब्दों का इस्तेमाल मैंने किया है, वो गलत शब्द हैं और आमतौर पर सार्वजनिक जीवन में वो शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाते, हम भी नहीं करते हैं।”

अभिनव ने आगे कहा, “वो पर्सनल बातचीत का हिस्सा था, प्राइवेट लाइफ चल रहा था, वो गलती से ऑन एयर चला गया। उसमें जो भी टिप्पणी की गई, उसमें मैं किसी व्यक्ति विशेष के ऊपर नहीं बोल रहा था, मैं व्यवस्था के ऊपर बात कर रहा था कि भाई जो आज कल की टीवी पत्रकारिता में जो व्यवस्था चल रही है उस पर बात कर रहा था कि ये हिंदू मुस्लिम की जबरजस्ती की जो बहसे होती हैं, प्रवक्ताओं को आपस में लड़ाने वाली बात होती है, उसमें उदाहरण के तौर पर मैंने दो एंकर्स के नाम लिए।”

अभिनव ने आगे कहा, “मेरी व्यक्तिगत उनसे कोई लड़ाई नहीं है। चित्रा जी से तो मेरे व्यक्तिगत बहुत अच्छे संबंध हैं। मैंने उदाहरण के तौर पर बोलना चाहा, लेकिन गलत इंटरप्रेशन हुआ, इसके लिए मैं माफी माँगता हूँ। इस तरीके के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।”