बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू परिवार में चल रही खींचतान ने काफी चर्चा में है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव पर घर से निकालने के आरोप लगाए। घर से निकाले जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई। रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्हें स बोलने के लिए बेइज्जती झेलनी पड़ी।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया, गंदी गालियाँ दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी… कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ-बाप, बहनों को छोड़ आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी न चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो।”
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…
गौरतलब है कि बिहार चुनाव के अगले दिन 15 नवंबर 2025 को रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि तेजस्वी के भरोसेमंद संजय और रमीज के चलते उन्हें घर से निकाला गया है। रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि इन दोनों ने परिवार से दूर किया, अब उनका कोई परिवार नही है।

