‘मदरसे में होती है देश विरोधी बातें, फैलाते हैं कट्टरपंथी विचारधारा’: कौशांबी में ग्रामीणों का हंगामा, DM से की मौलाना की शिकायत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक मदरसे पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। दारुल उलूम गौसिया हबीबिया नाम का ये मदरसा शेरगढ़ काशिया पूरब गाँव में स्थित है।

स्थानीय लोगों ने इसके मौलवी और संचालक पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि मदरसे का संचालक हाफिज शरीफ और मोहम्मद मुदसिर माइक बंद कर जुम्मे की नमाज के बाद देश विरोधी बातें करते हैं।

ग्रामीणों ने मदरसे की गतिविधियों की जाँच की माँग की है। इनका कहना है कि वक्त रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।

शिकायत के बाद जिला प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें मामले की छानबीन में जुट गई हैं।