उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में बुधवार (19 बुधवार 2025) को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवती ई-रिक्शा से उतरकर घर जा रही थी। जब एक मुस्लिम युवक उससे छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने लगा।
जानकारी के मुताबिक, युवती ई-रिक्शा से उतरकर घर जा रही थी, तभी सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गाँव का मुस्लिम युवक रास्ते में उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने आरोपित को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
भीड़ ने बाद में आरोपित को एक पैर पकड़कर हाईवे पर घसीटते हुए नजदीकी चौकी तक पहुँचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
पुलिस ने युवक को तुरंत कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जाँच में आरोपित युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जाँच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

