दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलवामा का इलेक्ट्रिशियन तुफैल अहमद गिरफ्तार, जैश के नेटवर्क की जाँच में जुटी SIA और SOG की टीम: खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर की SIA और SOG ने पुलवामा के रहने वाले इलेक्ट्रिशियन तुफैल अहमद को दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। जाँच में उसके कनेक्शन और भूमिका पर गहराई से काम चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पुलवामा के तुफैल अहमद को हिरासत में लिया है। तुफैल दिल्ली के रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को हुए आत्मघाती धमाके से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के इंटरस्टेट नेटवर्क में संदिग्ध बताया जा रहा है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर उसके नेटवर्क और गतिविधियों की जाँच की जा रही है।

आत्मघाती हमलावर उमर नबी, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर था, उसने सफेद हुंडई i20 कार में धमाका किया था। इस धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने उमर के साथी डॉ मुजफ्फर और अन्य मेडिकल स्टाफ को भी संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया है और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जाँच एजेंसियाँ तुफैल के फोन रिकॉर्ड, संपर्क और गतिविधियों का विश्लेषण कर साजिश के तार खोज रही हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गंभीर हैं और उन्होंने साफ कहा कि इस घटना के पीछे के सभी लोग बख्शे नहीं जाएँगे।