उत्तर प्रदेश के बागपत में एक हिंदू शादी समारोह के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। रोटियाँ सेक रहे युवक तौफीक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रोटियों पर थूककर उन्हें तंदूर में डालता दिखा। वीडियो सामने आते ही शादी का माहौल तनाव में बदल गया। बागपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तौफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना थाना बालैनी क्षेत्र के एक मैरिज होम की है। वहाँ मौजूद किसी व्यक्ति ने तौफीक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।
हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने घटना को ‘थूक-जिहाद’ की साजिश बताया और सख्त कार्रवाई की माँग की। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और जब ऐसी घटनाएँ सामने आती हैं तो मौलवी चुप्पी साध लेते हैं, जो चिंताजनक है।
पुलिस ने कहा कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जाँच में जो तथ्य सामने आएँगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है और सभी मामले में जल्द से जल्द कड़ी सज़ा की माँग कर रहे हैं।

