इंदौर के खंडवा जिले में लव-जिहाद और प्रताड़ना के आरोपित से जुड़े मामले में गुरुवार (27 नवंबर 2025) को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। कार्यवाही में आरोपित अरबाज शाह और उसके चाचा आशिक शाह के दो अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया।
यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया, जिसमें 29 अक्टूबर 2025 को जहर खाने के बाद इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि अरबाज लंबे समय से युवती पर दोस्ती और निकाह के लिए दबाव बना रहा था और फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार परेशान करता था।
परिवार के अनुसार, प्रताड़ना बढ़ने से युवती मानसिक तनाव में थी और जिस युवक से उसकी शादी तय हुई थी, वह रिश्ता भी टूट गया। 28 अक्तूबर 2025 को विवाद के दौरान आरोपित ने मारपीट भी की, जिसके बाद युवती ने जहर खा लिया। मृत्यु की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा होकर आरोपित के गिरफ्तारी की माँग करने लगे।
पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और IPC की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही राजस्व विभाग की जाँच में अरबाज और उसके चाचा के घर अवैध निर्माण पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

