दिल्ली पुलिस ने ISI मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 से ज्यादा आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का संचालन कर रहे आतंकवादी शहजाद भट्टी से है संपर्क

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है और इसी कार्रवाई के तहत एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और 3 से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

जाँच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपित आतंकवादी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का संचालन कर रहा था। ये गिरफ्तारियाँ उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में की गई हैं।

इस ऑपरेशन से जुड़े और विवरण दिल्ली पुलिस आज यानी रविवार (30 नवंबर 2025) की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा करेगी। यह प्रेस ब्रीफिंग दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में एडिशनल सीपी, स्पेशल सेल द्वारा की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और इसकी गतिविधियाँ भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देने पर केंद्रित थीं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है और आने वाले समय में और खुलासे संभव हैं।