संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (1 दिसंबर 2025) से शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राज्यसभा के नवनियुक्त सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत और अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा, “राज्यसभा में सीपी राधाकृष्णन के उप-राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद संसद का यह पहला सत्र है। सीपी राधाकृष्णन का बतौर राज्यसभा सभापति यह पहला दिन भी है।”
#WATCH | Delhi: In Rajya Sabha, PM Narendra Modi says, "Respected Chairman, the Winter Session is beginning today and it is a proud moment for all members of the House. It is a proud moment to welcome you…On behalf of the House, I heartily congratulate you. And I wish you all… pic.twitter.com/rIO7aCqeSw
— ANI (@ANI) December 1, 2025
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “सदन के माध्यम से देश को प्रगित पर ले जाने के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा और आपका अमूल्य मार्गदर्शन हम सबके लिए है। आपको मैं (राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन) बहुत बधाई देता हूँ। आपका अभिनंदन देता हूँ। इस सदन में बैठे सभी सदस्य गरिमा बनाए रखेंगे, ये मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ।”
आपका यहाँ तक पहुँचना हम सबका मार्गदर्शन करता है: पीएम मोदी
पीएम ने कहा, “हमारे सभापति जी एक सामान्य परिवार से आते हैं। किसान परिवार से हैं। पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। समाजसेवा उनकी निरंतरता रही है। राजनीतिक क्षेत्र उसका एक पहलू रहा है लेकिन मुख्यधारा समाज के लिए रही है। आपका यहाँ तक पहुँचना हम सबका मार्गदर्शन करता है।”
पीएम ने कहा, “सभापतिजी देश के बहुत कम लोगों को ऐसा अवसर मिलता है। आप कई राज्यों के राज्यपाल रहे। झारखंड में जनजातीय समाज के बीच जिस तरह से आपने अपना नाता बनाया, जिस तरह से छोटे गावों का दौरा करते, वहाँ के CM बहुत गर्व के साथ मुझसे मिलकर इसका जिक्र करते थे।”
उन्होंने कहा, “हेलिकॉप्टर हो न हो, आप चले जाते थे। मैंने आपको कार्यकर्ता के रूप में, एक सहयोगी, एक सांसद, अलग-अलग पदों पर देखा है। मैंने देखा है कि लोग प्रोटोकॉल के नीचे दब जाते हैं लेकिन आपका प्रोटोकॉल से कोई नाता ही नहीं रहा है।”

