यूनुस अंसारी ने परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर नाबालिगों से की छेड़छाड़, बिजनौर से गिरफ्तार हुआ टीचर: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उत्तराखंड के चमोली जिले में दो नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप में एक इंटर कॉलेज के मुस्लिम टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी यूनुस अंसारी (49) के रूप में हुई है।

सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के और लड़की के माता-पिता ने रविवार (30 नवंबर 2025) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपित टीचर शिक्षक अंसारी ने परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर नाबालिगों का यौन शोषण किया। यह खबर सामने आने के बाद पैरेंट्स में काफी आक्रोश है।

12 घंटे में गिरफ्तारी और POCSO एक्ट के तहत केस

चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को 12 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित जलालाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अंसारी के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं और IPC की धारा 74 और 78 के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद अंसारी को चमोली डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपित को पकड़ने वाली टीम को 2,500 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।