पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नींव रखे जाने के कार्यक्रम पर सियासी बवाल तेज हो गया है। TMC से निलंबित विधायक हुमायूँ कबीर ने दावा किया है कि उन्हें मुर्शिदाबाद पुलिस और राज्य प्रशासन का पूरा समर्थन मिल रहा है। हुमायूँ कबीर ने कहा, “सब ठीक है, कुरान पढ़ने के बाद नींव रखी जाएगी। मैं प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ।”
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Suspended TMC MLA Humayun Kabir
— ANI (@ANI) December 6, 2025
He says, "All is well. Wait until it's 12 noon; the reading of the Quran will begin then. After that, the foundation stone will be laid. I am receiving all cooperation from the administration. Murshidabad Police… pic.twitter.com/7dshbyXg18
वहीं, बीजेपी ने इसे TMC का नाटक बताया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चेतावनी दी है कि अगर एक भी पत्थर रखा गया, तो पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आते ही फाउंडेशन स्टोन उखाड़ दिया जाएगा।
#WATCH | Lucknow (UP): Suspended TMC leader Humayun Kabir to lay foundation stone of Babri Masjid, UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "… This is nothing but TMC’s drama. If a single stone is laid, the BJP government will uproot the foundation stones as soon as we come to… pic.twitter.com/gTn5M6GCdD
— ANI (@ANI) December 6, 2025
राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप भंडारी ने इसे ममता बनर्जी और हुमायूँ कबीर के बीच फिक्स मैच बताया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गृह मंत्री हैं और वे कबीर को हिरासत में ले सकती थीं।
Fixed match in Bengal on "Babri" between Humayun Kabir and Mamta Banerjee.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)?? (@pradip103) December 6, 2025
Make no mistake, Mamta is the Home Minister: she can very well take Humayun Kabir in preventive custody!
Humayun Kabir says -" Mushibadab Police and State Police supporting me"
Bengal is fed up of this… pic.twitter.com/Z4UXia0Ygv
बीजेपी का आरोप है कि यह मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति है। संवेदनशील मौके को देखते हुए इलाके में 3 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस, RAF और केंद्रीय बल निगरानी कर रहे हैं।

