पाकिस्तानी फौज की शर्मनाक करतूत, इमरान खान के सवाल पर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने महिला पत्रकार को ‘मारी आँख’: Video वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने लगाई क्लास

पाकिस्तान में फौज की पेशेवर छवि पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का महिला पत्रकार को आँख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब वे इमरान खान को ‘जेहनी मरीज’ (मानसिक रोगी) कह रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अहमद शरीफ चौधरी पर अनुचित व्यवहार और पत्रकारिता के प्रति असम्मान के आरोप लग रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई, जहाँ पत्रकार अब्सा कोमन ने इमरान खान पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों पर सवाल किया। जवाब देते हुए अहमद शरीफ चौधरी ने पहले खान को ‘मानसिक रोगी’ कहा और फिर मुस्कुराकर पत्रकार को आँख मार दी।

इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘हैरान करने वाला’, ‘अनुचित’ और ‘महिला पत्रकार के प्रति अपमानजनक‘ बताया। कई यूजर्स ने इसे पाकिस्तान में महिलाओं के प्रति असुरक्षा और फौज की पेशेवर नैतिकता पर बड़ा धब्बा करार दिया। कुछ ने कहा कि किसी भी पेशेवर सैन्य अधिकारी को ऐसी हरकत के बाद तुरंत हटाया जाना चाहिए।