गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्विमिंग करते समय हुई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के कल्चरल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सिंगापुर गए थे। फेस्टिवल शुरू होने से पहले ही 19 सितंबर को वह एक यॉट आउटिंग पर गए थे और उस आउटिंग के दौरान स्विमिंग करते समय वह बेहोश हो गए थे।
असम की SIT गायक ज़ुबीन की मौत के सिलसिले में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी सीआईडी द्वारा दर्ज एक केस की जाँच कर रही है। इसमें क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी, गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत के आरोप हैं। इसमें मर्डर के आरोप भी जोड़े गए थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले सिंगर की मौत को ‘मर्डर’ कहा था। सरमा ने पिछले महीने कहा था, “यह पहले दिन से ही एक मर्डर केस था। आरोपी श्यामकानु महंता, सिद्धार्थ शर्मा, अमृतप्रभा महंता और शेखर ज्योति गोस्वामी मर्डर केस में बंद हैं।”
जाँच टीम ने 300 से अधिक गवाहों से पूछताछ की है और इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3500 पेज की चार्जशीट में धारा 103, 105 और 106 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

