बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने नए साल से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें वे चादर ओढ़े और माथे पर चंदन लगाए नजर आईं। हालाँकि इस पर बरेली के मौलाना और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी आपत्ति जताई।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री नुसरत भरूचा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं। pic.twitter.com/WexcORQv4U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2025
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जा करके, पूजा-पाठ की, जल चढ़ाया। दर्शन किए। अपने ऊपर चादर ओढी। माथे पर कश्का (चंदन), तमाम चीजें जो उन्होंने की, ये शरीयत की नजर में, गुनाह है। और सबसे बड़ा गुनाह है। ये गुनाह-ए-अजीम है। उन्होंने शरीयत के उसूलों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर हुक्म आइद होता है शरीयत का कि वो तौबा करें, इस्तग़फ़ार करें और कलमा पढ़ें।”
#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: On Nusrat Bharucha's visit to Mahakal Temple, National President, All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi says, "… Nusrat Bharucha visited the Mahakal Temple in Ujjain, where she performed puja rituals. According to Sharia,… pic.twitter.com/EpAfc0gaM4
— ANI (@ANI) December 31, 2025
नुसरत भरूचा मुस्लिम बोहरा परिवार से हैं, लेकिन वे सभी धर्मों में आस्था रखती हैं। पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि बचपन से मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च जाती रही हैं। वैष्णो देवी, केदारनाथ जैसी जगहों पर जा चुकी हैं, संतोषी माता के व्रत रखे हैं और नमाज भी पढ़ती हैं।

