उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कासिमाबाद स्थित MRD पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे इस्लामी दुआ की मुद्रा में हाथ उठाकर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने भारी नाराजगी जताई है।
विवाद तब और बढ़ गया जब यह आरोप लगा कि स्कूल में हनुमान चालीसा पढ़ने की माँग करने वाले छात्रों को कथित तौर पर डाँटकर चुप करा दिया गया था। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से शिकायत की है।
?MRD Public School, Gazipur, UP
— Bhakt Prahlad? (@RakeshKishore_l) December 31, 2025
Morning prayer in Urdu including Islamic dua and kalma?
Students protested, demanding Hanuman Chalisa instead but school administration refused.
Hindu organizations accused the school of religious propagation & Jihad.
Investigation underway. https://t.co/wYHw8i1mRV pic.twitter.com/radtJXfGvL
संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि स्कूल में ज्यादातर बच्चे हिंदू हैं और उन पर किसी विशेष धर्म की परंपरा थोपना गलत है। उन्होंने इसे बच्चों के कोमल मन को प्रभावित करने की कोशिश बताया और स्कूल की मान्यता रद्द करने की माँग करते हुए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। स्कूल प्रबंधक श्रीनाथ यादव का तर्क है कि यह कोई धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि CBSE बोर्ड के ‘भाषा उत्सव’ कार्यक्रम के तहत एक शैक्षणिक गतिविधि थी। उन्होंने सफाई दी कि स्कूल में रोजाना अंग्रेजी में ही प्रार्थना होती है, लेकिन उस दिन अलग-अलग भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उर्दू में यह कार्यक्रम कराया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन एक्शन में आ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्कूल को ‘कारण बताओ नोटिस‘ जारी कर जवाब माँगा है। वहीं, एसडीएम कासिमाबाद ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

