जम्मू-कश्मीर के गंदरबल जिले में पुलिस ने गुरुवार (1 जनवरी 2026) को दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के साथ मिलकर गंदरबल पुलिस ने गुंडरहमान ब्रिज के पास नाका चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाजिन (बंदीपोरा) निवासी गुलाम नबी मीर (S/o मोहम्मद सुबहान मीर) और शलबुग (गंदरबल) निवासी शबनम नजीर (D/O नजीर अहमद गनी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आतंकियों के पास से एक चीनी पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, चार पिस्तौल राउंड, दो हैंड ग्रेनेड और 8,40,500 रुपए नकद बरामद किए। यह राशि और हथियार आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने की आशंका है।
In a major breakthrough, Jammu and Kashmir Police at District #Ganderbal arrested #02TerrorAssociates recovered #ArmsAmmunition & Rs.8.4 Lacs #Cash.
— Ganderbal Police (@Gbl_Police) January 1, 2026
Case Stands registered at #PSGanderbal and further investigation taken up.@OfficeOfLGJandK@JmuKmrPolice@KashmirPolice pic.twitter.com/dPosJXF8zr
गंदरबल पुलिस नेयूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जाँच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार और गोला-बारूद कहाँ से आए, नकद राशि का इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था और आरोपितों के संभावित आतंकी संपर्क क्या हैं।
यह कार्रवाई घाटी में आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

