KGMU केस में गिरफ्तार रमीजुद्दीन का अब्बा सलीमुद्दीन भी था लव जिहादी, 4 हिंदू महिलाओं से निकाह कर बनाया मुस्लिम: अब्बू के टारगेट पर डॉक्टर ने फँसाईं 15 हिंदू लड़कियाँ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के KGMU में हिंदू लड़की के साथ शोषण और लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर रमीजुद्दीन के अब्बा सलीमुद्दीन को लेकर भी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, रमीजुद्दीन को उसके अब्बा सलीमुद्दीन ने ही धर्मांतरण का टार्गेट किया था और उसने खुद भी 4 हिंदू महिलाओं से ही शादी की थी और उनका धर्म परिवर्तन करवाया था।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलीमुद्दीन ने 4 राज्यों में निकाह किए थे और उसकी चारों पत्नियाँ पहले हिंदू थीं। सलीमुद्दीन भी धर्मांतरण की गतिविधियों में सक्रिय था। उसने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फँसाकर उनका धर्मांतरण कराया था। इसके बाद उसने अपने बेटे रमीज को टारगेट दिया था।

सलीमुद्दीन और उसकी बीवी खतीजा को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। खतीजा पहले हिंदू थी और सलीमुद्दीन ने पहली पत्नी के रहते खतीजा से निकाह किया था। रमीज सलीमुद्दीन की पहली बीवी का बेटा था जो पंजाबी थी। सलीमुद्दीन जो उत्तराखंड के खटीमा में होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता था वो इलाज के बहाने महिलाओं से नजदीकियाँ बढ़ाने की कोशिश करता था।

पुलिस की जाँच में सामने आया है कि सलीमुद्दीन, उनके बेटे रमीज और काजी जाहिद हसन राना ने बंद कमरों में नियमित रूप से बैठकें आयोजित की। इन बैठकों में कथित तौर पर कट्टर विचारधारा का प्रचार किया जाता और एक संगठित गिरोह खड़ा करने की कोशिश की जाती थी। जाँच के दौरान सामने आया था कि रमीजुद्दीन 15 से अधिक हिंदू लड़कियों के संपर्क में था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सलीमुद्दीन ने अपने बेटे रमीज को यह जिम्मेदारी दी कि वह हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए फँसाने में आगे बढ़े। रमीज पर आरोप है कि वह डॉक्टर के रूप में अपनी पहचान का इस्तेमाल कर महिलाओं को इलाज, मदद और भरोसे के जरिए प्रभावित करता था और अपने प्रभाव में लाता था।