15 हिंदू लड़कियों पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था KGMU का रमीजुद्दीन, अम्मी-अब्बा को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार: फरार डॉक्टर पर ₹50000 हुआ इनाम

लखनऊ के KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक मलिक के अब्बा सलीमुद्दीन और अम्मी खतीजा को गिरफ्तार कर लिया है। रमीजुद्दीन पर लव जिहाद और यौन शोषण के आरोप है और वह फरार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमीजुद्दीन के अम्मी और अब्बा को भी महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामले में आरोपित बनाया गया है। उन पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को सोमवार (05 जनवरी 2026) को ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि रमीजुद्दीन ने खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर पर ₹25 हजार का इनाम बढ़ाकर ₹50 हजार कर दिया है।

गौरतलब है कि KGMU की महिला डॉक्टर ने साथी डॉक्टर रमीजुद्दीन पर लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने के लिए धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा।

15 लड़कियों पर धर्मांतरण का दबाव, प्रोफेसर भी टारगेट

पुलिस ने रमीजुद्दीन के मोबाइल की जाँच की। इसमें सामने आया कि वह 15 हिंदू लड़कियों के संपर्क में था, जिन्हें फँसाकर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। उसके निशाने पर केवल छात्राएँ ही नहीं बल्कि प्रोफेसर भी थीं। इनमें आगरा, नोएडा और अन्य कई जिलों की लड़कियों शामिल थीं। उसका नेटवर्क लखनऊ के अलावा अन्य शहरों में भी था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमीजुद्दीन ने KGMU की एक महिला प्रोफेसर को भी जाल में फँसा रखा था। नोएडा में काम करने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि साल 2012 में रमीजुद्दीन ने उसे नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। इसके बाद से वह लड़की को ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था।