नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही की माँग: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार राजा ज्ञानेन्द्र के समर्थन में निकली जनता, पृथ्वी नारायण शाह के पोस्टर लेकर रैली में पहुँचे लोग

नेपाल में शाही परिवार के समर्थन में रविवार (11 जनवरी 2026) को रैली निकाली गई। इसमें चुनाव से पहले राजशाही बहाल करने की माँग की गई। देश में करीब 2 महीने बाद मार्च में चुनाव होने वाले हैं।

2025 में जेन जी के आंदोलन के बाद केपी शर्मा ओली सरकार चली गई थी और उसकी जगह अंतरिम सरकार बनाई गई और इसी सरकार ने चुनाव कराने का ऐलान किया।

फिलहाल राजशाही की माँग को लेकर रैली की गई है। ये चाहते हैं कि नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र की ताजपोशी की जाए। रैली में शामिल लोगों के हाथों में राजा पृथ्वी नारायण शाह के बैनर पोस्टर भी थे, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में शाह वंश की स्थापना की थी। 2008 में राजशाही खत्म हुई और राजा ज्ञानेन्द्र को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।