‘जो आपको कर रहें हैं परेशान, उन हत्यारों के नाम रखो तैयार’: ईरान में प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने भेजा संदेश, कहा- मदद आ रही है

ईरान की जनता से राष्ट्रपति ट्रंप ने अपील की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सरकारी इमारतों पर कब्जा करने के लिए कहा है साथ ही अमेरिकी मदद का भरोसा दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “सभी ईरानी देशभक्तों, प्रोटेस्ट करते रहो, हो सके तो अपने इंस्टीट्यूशन पर कब्जा करो और उन हत्यारों को सबक सिखाओ, जो तुम्हें गाली दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ” जो लोग प्रदर्शनकारियों की हत्या कर रहे हैं, उनके नाम नोट कर लो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं प्रदर्शनकारियों से बस इतना कहता हूँ कि मदद आ रही है। मैं कहता हूँ कि ईरान को फिर से महान बनाओ। यह एक महान देश था, जब तक कि इन राक्षसों ने आकर इस पर कब्जा नहीं कर लिया।”

ईरान में 18 दिन से हिंसा जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारी 26 साल के इरफान सुल्तानी को 14 जनवरी 2026 को फाँसी हो सकती है। उसे 8 जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। 11 जनवरी को उसे दोषी पाया गया और उसे सजा मोहरेबेह यानी भगवान के खिलाफ युद्ध छेड़ना है। उसका न कोई वकील है और न ही ट्रायल किया गया बस अब फाँसी से पहले 10 मिनट परिवार से मिलने की इजाजत होगी।

अमेरिका ने कहा है कि अगर ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों को फाँसी देना शुरू करता है तो अमेरिका कार्रवाई करेगा।