असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रदेश से 14 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजा गया है। यह जानकारी सीएम हिमंता ने रविवार (18 जनवरी 2026) को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दी।
पोस्ट में सीएम हिमंता ने कहा, “आप भले ही सबके सामने छिपे हों, लेकिन हम आपको ढूँढ निकालेंगे और भारत से बाहर निकाल देंगे। यह अभियान जारी है, क्योंकि आज तड़के हमने 14 अवैध घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इनमें कुछ नए थे तो कुछ अनुभवी उपद्रवी।” असम को घुसपैठियों से बचाने की बात को दोहराते हुए सीएम ने कहा, “सुरक्षित असम के लिए प्रतिबद्ध।”
You may be hiding in plain sight but we will hunt you down and EXPEL you from India.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 18, 2026
This mission continues as we PUSHED BACK 14 illegal infiltrators in the wee hours today – some fresh explorers while some experienced troublemakers.
Committed to a Secure Assam. pic.twitter.com/cayJkH8BbG
यह मामला असम के घुसपैठियों के प्रति अपनाए गए जीरो-टोलरेंस नीति का उदाहरण है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में सालों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को वापस उनके देश भेजने का अभियान जारी है।

