हिंदू लड़कियों का डेटा, कॉल गर्ल्स के नंबर और 50+ अश्लील वीडियो: KGMU के लव जिहादी रमीज के ‘जन्नत’ फोल्डर में चौंकाने वाले राज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हिंदू महिला डॉक्टर से लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले में आरोपित डॉक्टर रमीज के फोन और लैपटॉप से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जाँच एजेंसियों के अनुसार, रमीज ने अपने डिजिटल डिवाइस में ‘जन्नत’ नाम से एक फोल्डर बनाकर हिंदू लड़कियों का डेटा, आपत्तिजनक वीडियो और नंबर सहेज रखे थे।

शुरुआती जाँच में सामने आया कि आरोपित पिछले 13 वर्षों से अपनी गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड सँभालकर रख रहा था। इतना ही नहीं मुस्लिम युवाओं को भी इसमें फँसाने के लिए कथित तौर पर कॉल गर्ल्स के नंबरों की सूची भी तैयार की गई थी। आशंका है कि इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग, दबाव और धर्मांतरण से जुड़े नेटवर्क को आगे बढ़ाने में किया जाता था।

जैसे ही हिंदू लड़की से होता था संपर्क, रख लेता था सारी जानकारी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का प्रभाव KGMU के मेडिकोज ग्रुप और मेडिकल छात्रों तक था, जिसका इस्तेमाल नेटवर्क फैलाने में किया जाता था। लैपटॉप से 50 से अधिक युवतियों के वीडियो, अश्लील सामग्री और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी मिली है। आरोपित ने कुछ मददगारों के नाम बताए हैं, जिनकी भूमिका की जाँच की जा रही है।

लैपटाप के एक अलग फोल्डर में रमीज ने कथित तौर पर कॉल गर्ल्स का भी डेटा जमा कर रखा था। इसमें नाम, नंबर और अन्य जानकारियाँ शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन कॉल गर्ल्स का इस्तेमाल वो अपने धर्मांतरण रैकेट में मुस्लिम युवाओं को फँसाने के लिए करता था। जाँच में सामने आया कि जिस भी हिंदू लड़की से उसका संपर्क होता था, वह उसकी फोटो और डिटेल तैयार कर अपने पास सेव कर लेता था।

डेटा रिकवर करने में जुटी फॉरेंसिक टीम

रमीज ने अपने मोबाइल से कई चैट और फोन नंबर डिलीट कर दिए थे। फॉरेंसिक टीम डिलीट डेटा रिकवर करने में जुटी है। पुलिस ने उससे नेपाल बॉर्डर कनेक्शन, फरारी के दौरान किन शहरों में गया और किन लोगों की मदद ली, इन सब पर सवाल किए, लेकिन कई अहम बिंदुओं पर आरोपित चुप्पी साधे रहा।

आगरा के एक डॉक्टर परवेज से संबंधों को लेकर भी उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। चौक पुलिस ने आरोपित को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर करीब 120 सवालों के जरिए गहन पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए थे। STF ने भी उससे सवाल किए। फिलहाल मामले में फॉरेंसिक और तकनीकी जाँच तेज कर दी गई है।