मुस्लिम पत्नी और ससुराल ने बनाया धर्म बदलने-बेटे का खतना कराने का दबाव, नकदी-जेवर लेकर हुई फरार: कानपुर में हिंदू पति ने दर्ज कराई FIR

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवक ने अपनी मुस्लिम पत्नी और ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन और बेटे का खतना कराने का दबाव डाला है। कानपुर के विनीत कुमार ने अपनी पत्नी सानिया और उसके अम्मी-अब्बू पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, मारपीट करने, धमकी देने और चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विनीत कुमार के अनुसार, उनकी शादी 6 नवंबर 2023 को सानिया से हुई थी। दोनों के बीच पहले ही यह सहमति बनी थी कि कोई भी एक-दूसरे पर धर्म बदलने का दबाव नहीं डालेगा। हालाँकि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी पर उसके अम्मी-अब्बू के प्रभाव के चलते इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा, जिससे घर में विवाद बढ़ने लगे।

26 अगस्त 2025 को बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद सानिया और उसके अम्मी-अब्बू ने बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया गया। विनीत का आरोप है कि इन माँगों का विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि 16 जनवरी 2026 की रात पत्नी नकदी, जेवर और कीमती सामान लेकर मायके चली गई। पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जाँच हो रही है ।