भोपाल की अदालत में वकीलों ने 11वीं कक्षा की छात्रा से रेप के आरोपित मोहम्मद ओसाफ खान की जमकर धुनाई कर डाली। आरोपित को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। जैसे ही ओसाफ खान कोर्ट परिसर में पहुँचा, वकीलों ने उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया।
हालाँकि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वकीलों को रोक नहीं पाई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही रोकनी पड़ी। इसका वीडियो भी वकीलों ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोपाल की अदालत में वकीलों ने ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के आरोपी पर जमकर हमला बोला।
— Ocean Jain (@ocjain4) February 3, 2026
आरोपी ने धर्म परिवर्तन और एक वीडियो का इस्तेमाल करके पीड़िता को ब्लैकमेल किया था।
आज वकीलों ने उसकी अच्छे से परेड निकाल दी। pic.twitter.com/OnV9sMod53
वायरल वीडियो 2 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। आरोपित को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसको रिमांड पर लिया गया था, जो 3 फरवरी को खत्म हो रहा था। इसलिए पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी।
आरोप है कि ओसाफ खान ने 11वीं की छात्रा के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने लगा। उसने छात्रा पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाया।

