विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद गिराने का ऐलान किया है। इसको लेकर लखनऊ की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में 10 फरवरी 2026 को मुर्शिदाबाद चलने की अपील भी की गई है।
इसके अलावा होर्डिंग में कई नारे भी लिखे गए हैं- ‘हुमायू हम आएँगे, बाबरी फिर से गिराएँगे’, ‘बँटोगे तो कटोगे।’ इसके साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर भी लगाई गई है, उस पर लिखा है- हिंदुओं की विरोधी सरकार में, इस बार होगा मुर्शिदाबाद में नई बाबरी पर आरपार। होर्डिंग में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर की भी तस्वीर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे 5 होर्डिंग लखनऊ के 1090 चौराहा से गोमती नगर के बीच शनिवार (07 फरवरी 2026) देर रात लगाए गए हैं। VHRP के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने 11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू करने की बात की है। इस वजह से 10 फरवरी को लखनऊ से मुर्शिदाबाद जाने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा, “अगर जरूरत पड़ेगी तो हम लोग वहाँ हुमायूं कबीर की कब्र खोदने का भी काम करेंगे। वहाँ की हिंदू विरोधी सरकार को भी उखाड़ फेंकना है।” इन होर्डिंग के लगने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है।

