पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो गोतस्कर कौसर ने चलाई गोली, हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ाया: UP के सहारनपुर का मामला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई है। पुलिस ने गोहत्या के मामलों में वॉन्टेड आरोपित ‘कौसर’ को अंबाला रोड पर घेर लिया। 10 और 11 फरवरी की दरम्यानी रात जब पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी, तब मोटरसाइकिल सवार कौसर ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो कौसर के पैर में लगी। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौसर कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ गोहत्या और नशीले पदार्थों की तस्करी (NDPS) जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और कुछ नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फरार साथियों की तलाश की जा रही है।