भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (02 मार्च 2026) को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नितिन नबीन ने कहा कि अगर बंगाल में BJP सत्ता में आई तो इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा, “अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आई तो इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। हम बांग्लादेशियों को हमारे युवाओं, माताओं के अधिकार छीनने नहीं देंगे।”
उन्होंने तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर भी निशाना साधते हुए कहा, “तृणमूल सरकार बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रही है क्योंकि ममता दीदी देश के नागरिकों को सुरक्षित नहीं करना चाहती।” भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों की वजह से राज्य के स्थानीय लोगों के हक प्रभावित हो रहे हैं।

