‘जिस देश को सपोर्ट करते हो, वहीं जाकर रहो’: इजरायल-ईरान जंग के बीच युजवेंद्र चहल का पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद पूरी दुनिया दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

चहल के इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक व्यक्ति की टी-शर्ट के पीछे लिखा है, “उस देश को सपोर्ट करो जहाँ तुम रहते हो, या फिर उस देश में जाकर रहो जिसे तुम सपोर्ट करते हो।”

युद्ध के माहौल में चहल का यह संदेश सीधे तौर पर उन लोगों के लिए माना जा रहा है जो भारत में रहकर दूसरे देशों के प्रति अपनी निष्ठा दिखा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद से ही फैन्स और आलोचकों के बीच बहस तेज हो गई है।