भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक मोर्चा की तेज तर्रार नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। X हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर उन्होंने इसके बारे में बताया है।
नाजिया के साझा किए गए पोस्ट में एक वीडियो है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। नाजिया ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसमें सलीम वास्तिक का भी जिक्र किया। उसने कहा कि वास्तिक के साथ जो हुआ उससे वह बेहद खुश है। यही हाल अब नाजिया का भी होगा।
I've received a death threat again, just like Sameer Wastik!
— Nazia Elahi Khan (सनातनी) (@ElahiNazia1) March 2, 2026
The Ummah is ready to behead me too!
Now it's my turn in the blessed month of Ramadan!@HMOIndia @myogiadityanath @myogioffice @DelhiPolice @Uppolice @dgpup @MumbaiPolice @DGPMaharashtra @DGPMaharashtra #Iran… pic.twitter.com/hIVtrHmo42
वीडियो में व्यक्ति सलीम वास्तिक के लिए कह रहा है, “हम चाहते तो इसे गोली भी मार सकते थे। बड़ी आसानी से, पर हमें इसे तड़पाना था। इसने हमारे नबी के साथ जो भी गुस्ताखी की है उसके लिए इसके साथ जो भी हुआ है वह बिल्कुल सही हुआ है।”
व्यक्ति आगे कहता है, “अगला नंबर नाजिया इलाही का है। मैंने उसे मैसेज भी कर दिया है कि बच के रहना। जितने भी अंधभक्त हैं सबको ट्रेस कर रहे हैं। ये जब भी बयान देते हैं, आसपास हमारे लोग होते हैं। हम बस हिंदू-मुस्लिम कर माहौल खराब नहीं करना चाहते।”
नाजिया को इसे पहले भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन्होंने इसके बारे में बताया था कि धमकी देने वाले ने कहा कि मैं मुंबई जिंदा आ गई, लेकिन वापस मेरी लाश जाएगी।

