‘तालिबान, इजरायल और भारत एकसाथ मिल गए हैं’: मिडिल ईस्ट में जंग से थरथराया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- PAK को कठपुतली बनाने की साजिश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना है कि जियोनिस्ट यानी यहूदी युद्ध के पीछे हैं जो इजरायल की सीमा पाकिस्तान तक लाना चाहते हैं। उन्होंने ईरान युद्ध को पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा करार दिया है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक घेरा पैदा हो रहा है। एक तरफ अफगानिस्तान है, दूसरी तरफ भारत है और एक तरफ ईरान है। उन्होंने कहा कि इजरायल पाकिस्तान को अपना कठपुतली बनना चाहता है और उसकी इस योजना में भारत शामिल है।

उन्होंने इस समीकरण को पाकिस्तान के लिए खतरा करार दिया। ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ साजिश की जा रही है। इस राजनीतिक धार्मिक साजिश को पाकिस्तानियों को समझने की जरूरत है। आसिफ के मुताबिक, यहूदी इंसानियत के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन की जमीन पर इजरायल की स्थापना से लेकर इस्लामिक दुनिया पर आया हर संकट यहूदियों की सोच का नतीजा है।

उन्होंने पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने का धौंस भी दिखाया। इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तारीफ भी की।