भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने 13 मार्च 2026 को मिजोरम से 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया था। 16 मार्च 2026 को इन सभी नागरिकों को 11 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया है। अब इस मामले में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।
Full statement of Ministry of Foreign Affairs of Ukraine:
— Sidhant Sibal (@sidhant) March 17, 2026
On 13 March 2026, six citizens of Ukraine were detained in the Republic of India. According to preliminary information, the charges concern unauthorized presence in the state of Mizoram, access to which requires a special…
यूक्रेन ने अपने नागरिकों पर लगे आरोपों को अनजाने में नियमों का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ विदेशी नागरिकों के जाने पर पाबंदी होती है और वहाँ जाने के लिए खास परमिट जरूरी होता है। लेकिन कई बार जमीन पर इन इलाकों की सही पहचान या निशान नहीं होते, जिससे अनजाने में नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
इसके साथ ईरानी विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस की मीडिया पर मामले को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। यह भी कहा गया कि भारत में यूक्रेन दूतावास को इस मामले की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
बयान में कहा गया कि भारत में यूक्रेन दूतावास ने इन नागरिकों को कानूनी सहायता और वकील उपलब्ध कराया है। साथ ही माँग की गई कि यूक्रेन दूतावास के अधिकारियों को बिना किसी रुकावट के अपने नागरिकों से मिलने की अनुमति दी जाए।

