मुंबई के धारावी से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ मामूली से पार्किंग विवाद में आशिक खान नाम के शख्स ने 22 साल के हिंदू युवक अश्विन नादर की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस जाँच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहिया वाहनों की पार्किंग के पास हुई। जहाँ अश्विन नादर नाम का एक युवक, जिसकी पहचान आशिक खान के रूप में हुई है, उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह बहस हिंसक झगड़े में बदल गई।
आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन स्थिति काबू में नहीं आ सकी। आरोप है कि आशिक खान ने हमला जारी रखा, जिससे अश्विन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
घटना के बाद धारावी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश जारी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के सबूतों की जाँच कर रही है और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

