उत्तर प्रदेश के कानपुर में मामूली वाहन टक्कर ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। जूही लाल कॉलोनी में कार सवार विशेष समुदाय के दबंगों ने स्कूटी सवार दो हिंदू युवकों को उनके धार्मिक प्रतीकों (कलावा और कड़ा) के आधार पर पहचान कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित शमशाद और सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नौशाद और एक महिला की तलाश जारी है।
‘तुम हिंदू हो, मारो इनको’
पीड़ित राहुल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात जब उनकी स्कूटी विश्वास गार्डन के पास एक कार से टकरा गई, तो कार सवार शमशाद, नौशाद और सरताज बाहर निकले। आरोप है कि युवकों के हाथ में कलावा और कड़ा देखकर आरोपितों ने कहा, “यह दिल्ली का उत्तम नगर नहीं, कानपुर है… तुम हिंदू हो, मारो इनको।” इसके बाद दबंगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे आकाश नामक युवक की आँख और नाक से खून बहने लगा।
घटना का Video वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, जिसे पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर संभाला। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

