बिहार के रोहतास जिले से ‘लव जिहाद’ की एक रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर एक हिंदू महिला को प्रेम जाल में फँसाया और पिछले चार साल से उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर आरोपितो को बचाने का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। महिला का कहना है कि आरोपित अली असगर अंसारी ने ‘पड्डू सरदार’ बनकर उसे धोखा दिया और अब उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहा है।
दोस्ती से दरिंदगी तक का सफर
पीड़िता ने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब वह देहरी में इन्वर्टर की बैटरी खरीदने गई थी। दुकानदार अली असगर अंसारी ने खुद को हिंदू (पड्डू सरदार) बताया और माथे पर तिलक लगाकर महिला के घर आने-जाने लगा।
असगर अंसारी ने पहले महिला के पति और बच्चों का भरोसा जीता। एक दिन जब महिला बीमार थी, तो आरोपित उसे दवा दिलाने के बहाने बनारस ले गया। आरोप है कि वहाँ उसने महिला को नशीला जूस पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर गंदा वीडियो बना लिया।
आरोपित ने उस वीडियो के दम पर महिला को चार साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। दिल्ली ले जाकर उसके साथ फिर से गलत काम किया और उसे डराया कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो वह उसके बच्चों को मार डालेगा।
गौ मांस खाने और बुर्का पहनने का दबाव
महिला ने रोते हुए बताया कि जब उसे पता चला कि आरोपित मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया। इस पर अली असगर और उसके भाइयों ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गौ मांस (बीफ) खिलाने की कोशिश की गई और मना करने पर उसके दांत तक तोड़ने की कोशिश हुई। उसे बुर्का पहनने, हिजाब लगाने और इस्लाम कुबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, पीड़िता को सिगरेट से जलाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि उसने 2023 में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फरवरी 2026 में भी आरोपित ने उसके घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर जबरदस्ती की।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन आरोपित अली असगर अंसारी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के पास वीडियो और फोटो के रूप में पुख्ता सबूत होने के बावजूद आरोपित खुलेआम घूम रहा है। महिला ने गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ दिया जाए ताकि कोई और बेटी या महिला इस तरह के ‘लव जिहाद’ के जाल में न फँसे। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

