राजस्थान के कई मुस्लिम संगठनों ने कॉन्ग्रेस से जेल में बंद उमर खालिद को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की माँग की है। इन संगठनों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि उमर खालिद को उम्मीदवार बनाने से नागरिक अधिकारों के प्रति कॉन्ग्रेस की प्रतिबद्धता जाहिर होगा। इसके अलावा मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व की कमी दूर होगी। राजस्थान में करीब 9-10 फीसदी मुस्लिम आबादी है। कॉन्ग्रेस के यहाँ 10 राज्यसभा के सांसद हैं और 25 लोकसभा सांसद हैं, लेकिन एक भी मुस्लिम नहीं है।
मुस्लिम संगठनों का मानना है कि राज्य में मुस्लिमों का समर्थन कॉन्ग्रेस को मिलता है, लेकिन टिकट बंटवारे में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है। 200 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ 15 मुस्लिम उम्मीदवार पार्टी ने उतारे थे लेकिन लोकसभा में राजस्थान से किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया।

