मोहम्मद फैज ने बिजली ठीक करने के बहाने 7 और 9 साल की बच्ची से की अश्लीलता, लोगों ने बरसाई चप्पलें: Video वायरल, सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मोहम्मद फैज ने 9 साल और 7 साल की बच्चियों के साथ अश्लीलता की। 44 साल का मोहम्मद फैज बच्चियों के घर पर बिजली ठीक करने के बहाने से आता था और बच्चियों को गलत तरीके से छूता था। मामला तब सामने आया जब बच्चियों की टीचर उसे ‘गुड टच और बैड टच‘ का पाठ पढ़ा रही थी।

तब बच्चियों ने रोते हुए बताया कि मोहम्मद फैज उसके साथ कई बार गलत हरकते कर चुका है। टीचर ने यह बात बच्चियों के परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन और पड़ोसी आरोपित के दुकान पर पहुँचे और घसीटकर सड़क पर ले आकर उसे खूब पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुस्साए लोग उसे थप्पड़, लात और और जूतों से मार रहे हैं। वहीं सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।

फिर पीड़िताओं की माँ ने अनपरा थाने पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए भेजा जाएगा।