उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) और उसकी तुष्टीकरण की राजनीति पर जमकर बरसे हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कब्रिस्तान को पैसा देती थी और मंदिरों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, क्योंकि उन्हें कब्रिस्तान से प्यार था।
आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर प्यारे हैं, हम मंदिर के लिए पैसा दे रहे हैं,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 25, 2026
जिसको जो प्यारा होता है, वो वही करता है… pic.twitter.com/rrSMGMGzPq
सीएम योगी ने कहा, “पहले मंदिरों को सुविधा नहीं मिलती थी, पहले ये पैसा कब्रिस्तान को जाता था। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बोला कि साहब आपने कब्रिस्तान का पैसा डायवर्ट किया। मैंने कहा कि ये डायवर्ट नहीं किया, ये सरकार और जनता का पैसा था। आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहाँ पैसा दिया। हमें मंदिर प्यारे हैं, हम मंदिर के लिए पैसा दे रहे हैं।”

