नेपाल की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए 35 वर्षीय बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने काठमांडू के शीतल निवास में संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत उन्हें 47वें प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ जिसमें सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की। बालेन के साथ उनके पूरे मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेन शाह ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 सीटों में से 182 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। उन्होंने चार बार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके गढ़ झापा-5 में भारी वोटों से हराया। शपथ समारोह में बालेन ने नेपाली टोपी पहनी हुई थी और मंच पर उनकी पत्नी सबीना तथा बेटी भी मौजूद थीं। बालेन ने अपनी बेटी को गोद में उठाकर भावुक क्षण साझा किया।
प्रधानमन्त्रीको शपथको दृश्य | Scene of the Prime Minister’s Oath Ceremony#ekantipur #PrimeMinister #OathCeremony #Nepal #Politics pic.twitter.com/kGtkTdy7qh
— Kantipur (@ekantipur_com) March 27, 2026
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बालेन शाह को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए और नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूँ।”
Warm congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026
Your appointment reflects the trust reposed in your leadership by the people of Nepal. I look forward to working closely with you to take India-Nepal friendship and cooperation to even…
नेपाल के लोग बालेन शाह से बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता युवाओं में खासतौर पर ज्यादा है। शपथ ग्रहण के इस खास मौके पर पूरा नेपाल उत्साहित नजर आ रहा है।
बता दें कि पूर्व काठमांडू महापौर बालेन शाह नेपाल में युवाओं के बीच नायक के रूप में उभरे हैं। जेन-जी आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के मधेसी परिवार में जन्मे बालेन ने काठमांडू से बैचलर डिग्री के बाद भारत की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर के रूप में इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास में काम किया।

