उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम की पुलिस गिरफ्त में वीडियो सामने आई है। वीडियो में मौलाना हाथ जोड़कर सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी माँग रहा है।
कल तक जो अब्दुल्ला माँग रहा था #योगी की माँ का “250 ग्राम गोश्त” आज वही गिड़गिड़ाने लगा
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) March 31, 2026
हाथ जोड़कर बोला अब्दुल्ला “गलती हो गई, माफ़ कर दो मुझे”
UP पुलिस ने कल बिहार से अब्दुल्ला को किया था गिरफ़्तार
गिड़गिड़ाते हुए बोला अब्दुल्ला “मेरे मुँह से गंदी बातें निकली”
इस्लामिक… pic.twitter.com/ODXJgkjsF6
वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला कहता है, “सीएम योगी की माता के लिए मेरी जुबान से गंदी बातें निकली, जो नहीं निकला चाहिए थी। मैं इस गलती का हाथ जोड़कर माफी माँगता हूँ। आगे से ये गलती नहीं करूँगा। मैं तमाम देशवासियों से कहना चाहता हूँ कि अपने भाषण में किसी व्यक्ति या किसी धर्म को तकलीफ पहुँचाने वाली बातें न करे, जिससे किसी को तकलीफ पहुँचे।”
बता दें कि 6 मार्च 2025 को मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माँ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता नजर आया था। मौलाना ने कहा कि यूपी में कानून ऐसा है कि अगर किसी के पास मुख्यमंत्री की अम्मा का 250 ग्राम ‘गोश्त’ भी मिल जाए तो पुलिस एनकाउंटर कर देती है। इसके बाद यूपी STF ने मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया।

