कर्नाटक के शिवमोग्गा में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले महीने साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए नाबालिग ‘संकेत’ के समाधि को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना उर्गदूर स्थित हिंदू रुद्र भूमि में हुई, जहाँ संकेत को समाधि दी गई थी।
23 फरवरी को संकेत की मुस्लिम समुदाय के कुछ नाबालिगों ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद तुंगा नगर पुलिस ने 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पीड़ित परिवार ने 23 मार्च को उसकी याद में एक समाधि बनाई गई थी।
मंगलवार (31 मार्च 2026) दोपहर संकेत के पिता शिवकुमार को सूचना मिली कि उपद्रवियों ने उस ढांचे को तोड़ दिया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शिवमोग्गा के विधायक एसएन चन्नाबसप्पा ने इसे ‘विकृत मानसिकता’ करार दिया।
वहीं पूर्व गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। एसपी बी निखिल के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शांति बनाए रखने के लिए श्मशान घाट और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

