‘BJP को वोट मत देना वरना…’: लोगों को घर-घर जाकर धमका रहा था TMC नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद से तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) नेता राजू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। राजू मंडल पर मतदाताओं को डराने और धमकाने का गंभीर आरोप है। धमकी देते हुए राजू मंडल का Video भी शामिल आया है।

राजू मंडल अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कहा, “आप भाजपा (पद्म फूल) को वोट नहीं दे सकते। अगर कोई समस्या हुई तो वोट डालने जाने की जरूरत नहीं है। मैं आपके घर चनबारा और रसगुल्ला भेज दूँगा, वरना आपको तृणमूल को ही वोट देना होगा।”

जानकारों का मानना है कि मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए ऐसे और भी नेताओं पर कार्रवाई की जरूरत है। कई अन्य TMC नेताओं पर भी वोटरों को डराने के आरोप लगे हैं। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस पर भविष्य में ऐसी और गिरफ्तारियाँ करने का दबाव बढ़ सकता है।