ईरान के साथ गोलीबारी में गिरे अमेरिकी फाइटर जेट के F-15E के दूसरे पायलट को अमेरिका ने बचा लिया गया है। अमेरिका ने यह दावा करते हुए कहा कि पायलट की हालत फिलहाल स्थिर नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा दल को अब भी ईरान से सुरक्षित वापस लौटना होगा।
इससे पहले ईरान की मीडिया ने अमेरिकी पायलट को ढूँढने के लिए इनाम राशि जारी की थी। इसके बाद एक पायलट तो मिल गया था, लेकिन दूसरे की तलाश जारी थी। इस दौरान ईरान और अमेरिका दोनों देशों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
गौरतलब है कि शुक्रवार (03 अप्रैल 2026) को ईरान और अमेरिका की मुठभेड़ में US फाइटर जेट F-15E गिर गया था, ऐसा दावा ईरान ने किया था। । जेट में सवार दोनों पायलट गायब थे। इन्हीं के दूसरे पायलट को अमेरिका ने ईरान की नाक के नीचे बचा लिया है। उसे ईरान से बचाकर अमेरिका लाने की तैयारी चल रही है।

