पश्चिम एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से जारी तनाव के बीच ईरान की सरकारी टीवी से जुड़े लोकल चैनल ने शुक्रवार (03 अप्रैल 2026) को बड़ा दावा किया है। चैनल ने कहा कि एक अमेरिकी फाइटर पायलट अपने विमान से बाहर कूद गया और वह दक्षिण-पश्चिमी ईरान के इलाके में गिरा। इससे पहले ईरान की ओर से पायलट को पकड़ लिए जाने का दावा किया गया था, लेकिन अब इनाम की घोषणा कर दी गई है।
ईरान ने जनता से अपील की है कि अगर कोई इस पायलट को जिंदा ढूँढकर पुलिस को सौंपता है तो उसे बड़ा इनाम दिया जाएगा। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के गवर्नर ने ऐलान किया कि जो व्यक्ति गिरे हुए अमेरिकी जेट के क्रू को पकड़ेगा या मार गिराएगा, उसे सरकार की ओर से खास सम्मान दिया जाएगा।
❗️Local TV in Iran's Yasuj urges residents: CAPTURE US PILOT ALIVE
— RT (@RT_com) April 3, 2026
Tells locals to SHOOT ANY RESCUE AIRCRAFT
Armed nomads and tribes now reportedly searching crash site https://t.co/XPZF89NMjZ pic.twitter.com/FzjLQ2aqQ8
अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर दी है कि अमेरिका का एक फाइटर जेट ईरान के अंदर गिर गया है और उसके क्रू को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। यह इस पूरे संघर्ष में पहली बार हुआ है जब अमेरिका का कोई विमान ईरानी जमीन पर गिरा हो। अमेरिका की ओर से अभी तक पेंटागन, व्हाइट हाउस या सेना ने इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
सोशल मीडिया पर IRIB ने मैप के साथ पोस्ट किया है जिसमें दो पायलटों की तलाश चल रही बताई गई है।
A region where Iran and the United States have been searching for #two American pilots since this morning. pic.twitter.com/cSCfkQvyaA
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) April 3, 2026
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पायलट जिंदा पकड़ा जाता है तो ईरान के पास अमेरिका पर दबाव बनाने का बड़ा हथियार बन सकता है। इससे बातचीत या सौदेबाजी की गुंजाइश बढ़ सकती है। फिलहाल यह ईरानी चैनल का दावा है और कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया है। दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले जारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार होर्मुज का रास्ता खुलवाने की बात कर रहे हैं।
स्थिति अभी भी सस्पेंस में है। अगर पायलट सचमुच ईरानी क्षेत्र में है तो यह घटना पूरे क्षेत्रीय संघर्ष को और बढ़ा सकती है।

