आगरा के धर्मांतरण गिरोह में विदेशी फंडिंग संभालने वाले दाउद अहमद के खिलाफ FIR, भोपाल में संपत्तियाँ भी होंगी कुर्क: अब तक मास्टरमाइंड अब्दुल समेत 14 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आए धर्मांतरण गिरोह में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। गिरोह में विदेशी फंडिंग संभालने वाले दाऊद अहमद के खिलाफ यह FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जाँच के आधार पर भोपाल स्थित उसके घर पर संपत्ति कुर्की का नोटिस भी चिपका दिया है, जिसके बाद उसकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दरअसल, इस धर्मातरण गिरोह का खुलासा जुलाई 2025 में हुआ था, जब आगरा के सदर क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें लापता हो गई थीं। जाँच में पता चला कि दोनों एक संगठित धर्म परिवर्तन गिरोह के संपर्क में थीं और बाद में उन्हें कोलकाता से सुरक्षित बरामद किया गया। इसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और अब तक 14 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली का अब्दुल रहमान इस गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसकी सहयोगी आयशा गोवा से नेटवर्क संभाल रही थी। जाँच में यह भी सामने आया कि गिरोह को विदेशों से फंडिंग मिल रही थी जिसमें कनाडा और UAE से पैसे आने की बात सामने आई है। मामले की जाँच में पुलिस ने कई और लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है।

मूलरूप से भोपाल का रहने वाला दाऊद अहमद ये सारी फंडिंग संभालता था। वह फिलहाल कनाडा में बताया जा रहा है। पुलिस ने जो मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है और फिलहाल कनाडा में बताया जा रहा है इस फंडिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।