अमेरिका के प्रमुख शहर सिएटल में एक ऐतिहासिक पहल के तहत भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक मंच पर सम्मान मिला है। शहर के व्यस्त सार्वजनिक स्थल वेस्टलेक स्क्वायर पर स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
From Chicago 1893 to Seattle 2026! Seattle's skyline has a new Indian icon: Swami Vivekananda!
— India In Seattle (@IndiainSeattle) April 12, 2026
City of Seattle becomes the first city government to host the Swami Vivekananda Monument in the heart of downtown Seattle.
Thank the Mayor of Seattle Hon’ble Katie Wilson for hosting… pic.twitter.com/HfF3W6qGwL
इस प्रतिमा का अनावरण सिएटल की महापौर केटी विल्सन और भारत के महावाणिज्य दूत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। खास बात यह है कि यह अमेरिका में किसी नगर प्रशासन द्वारा स्थापित स्वामी विवेकानंद की पहली प्रतिमा है।
वेस्टलेक स्क्वायर, जहाँ यह प्रतिमा लगाई गई है, शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है और यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। आसपास स्थित अमेजन का मुख्यालय, कन्वेंशन सेंटर और मोनोरेल जैसे प्रमुख स्थल इस जगह को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं।
प्रतिमा का निर्माण भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत ने किया है। वे अब तक दुनिया के कई देशों में सैकड़ों मूर्तियां बना चुके हैं। उनकी कला में भारतीय संस्कृति और परंपरा की स्पष्ट झलक दिखाई देती है और सिएटल में स्थापित यह प्रतिमा भी उसी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

