IPS अजय शर्मा-TMC उम्मीदवार जहाँगीर विवाद में ECI की बड़ी कार्रवाई, BDO को किया सस्पेंड: पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर एक्शन

उत्तर प्रदेश के ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ IPS अजय पाल शर्मा की बंगाल चुनाव में ‘पुलिस पर्यवेक्षक’ बनने के बाद से ही विपक्ष बौखला गया है। सोमवार (27 अप्रैल 2026) को अजय पाल शर्मा का फालता विधानसभा क्षेत्र से TMC के उम्मीदवार जहाँगीर खान को हड़काते वीडियो सामने आया था। इस मामले में अब चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए BDO सौरव हाजरा को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, चुनाव आयोग को रिपोर्ट मिली थी कि फालता में जहाँगीर खान के लोग लगातार मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात हुए IPS अजय शर्मा ने इलाके का दौरा किया, जहाँ जहाँगीर खान को हड़काते हुए कहा कि किसी को भी मतदाताओं को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं है। IPS अजय शर्मा के सख्त अंदाज का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

इस वीडियो पर TMC नेताओं ने IPS अजय शर्मा को ट्रोल किया था। यहाँ तक कि TMC प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अजय शर्मा को FIR और कोर्ट में घसीटने की चेतावनी तक दी थी। इसी मामले में फालता के BDO सौरव हाजरा पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगा, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।