छत्तीसगढ़ में माता शबरी की भूमि पर 50 परिवारों ने की घर वापसी: BJP नेता जूदेव ने पैर पखारकर किया स्वागत, रामभद्राचार्य ने दिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में तेंदुआ धाम स्थित राम मिलेंगे आश्रम में ‘शबरी की निष्ठा’ कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री रामभद्राचार्य की उपस्थिति में 50 परिवारों की घर वापसी कराई गई। अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख और BJP नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन परिवारों का चरण पखारकर उनका सनातन धर्म में स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन शिवनारायण में किया गया, जिसे माता शबरी की पावन भूमि के रूप में जाना जाता है। यह वही स्थल है, जहाँ भगवान श्रीराम को माता शबरी ने बेर अर्पित किए थे। कार्यक्रम का आयोजन राम मिलेंगे आश्रम आयोजन समिति, धर्म जागरण समन्वय विभाग, दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन और सेवा न्याय उत्थान फाउंडे शन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक चतुर्वेदी, सर्वेश्वर दास जी महाराज, राजकुमार चंद्रा, अंजू गबेल समेत संत, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल रहे।